रथ यात्रा का शुभारंभ आज
ब्यावर - भाजपा के लक्ष्य २०१४ को लेकर नमो नमो जागरूक रथ यात्रा का शुभारंभ शहर में शनिवार को किया जाएगा। सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर से शनिवार सुबह 11 बजे रथयात्रा का शुभारंभ होगा। संयोजक महेंद्र मारोठिया के मुताबिक नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए रथ यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। रथ राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाएगा।