पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ पुष्कर का संदेश देने के लिए मैराथन आज

स्वच्छ पुष्कर का संदेश देने के लिए मैराथन आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पुष्कर
स्वच्छ पुष्कर-स्वस्थ पुष्कर एवं विकसित पुष्कर की अलख जगाने के लिए शनिवार को पुष्कर दौड़ेगा। मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तीर्थ नगरी पुष्कर में पहली बार प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मैराथन शनिवार सुबह मेला स्टेडियम से शुरू होगी तथा वापस मेला मैदान पहुंचने पर ही संपन्न होगी। शुक्रवार को मेला मैदान में प्रेस क्लब के संरक्षक नाथूराम शर्मा व अध्यक्ष भीकम शर्मा की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब के सदस्यों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पालिका ईओ ओम कसेरा एवं पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया ने मेला स्टेडियम व कस्बे का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। पालिका की ओर से मेला स्टेडियम में बड़े होर्डिंग, बैनर व पोस्टर भी लगाए गए हैं। मैराथन के दौरान धावकों के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां पुष्पवर्षा होगी। आयोजन को सफल बनाने में जिला व नगर पालिका प्रशासन, अजमेर फोरम, रॉयल सेवा समिति, फाइव एलिमेंट सोसायटी, कैमल सफारी यूनियन, होटल ऑनर्स एसोसिएशन, एनिमल केयर सोसायटी, ब्रह्मा मंदिर, कपालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, श्री ब्रह्मा गायत्री तीर्थ विकास संस्थान, श्री ब्रह्म सेवा संस्थान आदि सहयोग दे रहे हैं।
कैप, बिस्किट व दूध का वितरण होगा : क्लब संरक्षक नाथू शर्मा ने बताया कि धावकों को अजमेर फोरम, पुष्कर हैरिटेज होटल के मालिक राजेंद्र महावर, फियोर दी लोटो फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपू महर्षि, ब्रह्मा मंदिर के महंत स्वामी सोमपुरी आदि के सहयोग से कैप, बिस्किट व दूध वितरित होगा।