- Hindi News
- रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे विद्यार्थी
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे विद्यार्थी
पुष्कर - मेला स्टेडियम में रविवार को प्रेस क्लब की ओर से पहली बार सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष भीकम शर्मा ने बताया कि मेला स्टेडियम में नगर पालिका के ईओ प्रशिक्षु आईएएस ओम कसेरा झंडारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में कस्बे की सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पीटी, परेड, देशभक्ति व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह की कमान क्लब महासचिव दिनेश पाराशर को सौंपी गई है। कार्यक्रम के दौरान कस्बे की छात्र प्रतिभाओं व विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में सभी स्कूलों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है।