वार्षिकोत्सव 31 को
पुष्कर - गायत्री शक्ति पीठ कन्या महाविद्यालय का 25वां वार्षिकोत्सव ((रजत जयंती)) व पूर्व छात्रा सम्मेलन 31 जनवरी को होगा। महाविद्यालय की छात्रा संघ अध्यक्ष रेखा सैनी ने बताया कि समारोह कॉलेज के प्राचार्य डा. सुरेश वैष्णव, शिक्षा समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कडै़ल, निदेशक हाथीराम मिश्रा व सचिव रामचंद्र पालीवाल के सानिध्य में आयोजित होगा।