पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस्थापन में आई समस्याओं का करें उचित समाधान

विस्थापन में आई समस्याओं का करें उचित समाधान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मदनगंज किशनगढ़
ग्राम ढाणी राठौड़ान के लोगों ने शुक्रवार को तहसीलदार मदनसिंह हाड़ा से मिलकर पुर्नस्थापना में आ रही समस्याओं का समाधान करने की मांग की। ग्रामवासियों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें पुर्नस्थापित करने में प्रशासन द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। ग्राामीणों ने बताया कि हमारी कृषि भूमि व मकानों पर मुआवजे का फैसला २६ जून २०१३ को हुआ था। मुआवजा राशि नवबंर माह में बहुत कम दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने हमें आश्वस्त करते हुए कहा था कि गांव के पुनर्निर्माण में हम पूरा सहयोग देंगे। मकान बनवाने के लिए भूखंड आवंटन के बाद छह माह का समय दिया जाएगा। जिस जगह भूखंड दिया जाएगा उस स्थान पर हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
मगर हमें नगर परिषद ने जो जगह दी है वहां पर आज दिन तक न तो सड़क बनाई गई, न बिजली की व्यवस्था और न ही पानी की व्यवस्था की गई है। परिषद प्रशासन ने भूखंडो की लाटरी निकाल दी मगर आज दिन तक उसका कब्जा हमें नहीं दिया। ग्राम वासियों ने मांग की हमें भूखंड का कब्जा मय कब्जे दिलाया जाए तथा मकान बनाने के लिए कम से कम छह माह का समय दिया जाए। गांव के कई लोगों को आज दिन तक मुआवजा नहीं मिला और न ही उनके नाम की लाटरी निकाली गई है। ऐसे लोगों की लाटरी निकाली जाए और इन्हें मुआवजा दिलाया जाए। ग्रामवासियों ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह मंत्री, मानवाधिकार केन्द्र, विधायक व उपखंड अधिकारी को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया। ज्ञापन देने वालो में समस्त ग्रामवासी थे।