वाहन टकराए, रास्ता जाम
मदनगंज किशनगढ़ - मकराना चौराहे के पास शुक्रवार शाम को ट्रक ने पानी के टैंकर को टक्कर मार दी जिससे ट्रेक्टर टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई पर मुख्य रोड पर दुर्घटना होने के कारण जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
एक ट्रक जयपुर की तरफ से तेज गति से अजमेर की तरफ जा रहा था। शाम ६ बजे के आसपास मकराना चौराहे के पास ट्रक ने आगे चल रहे पानी के टैंकर के टक्कर मार दी। टक्कर से टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेक्टर से टैंकर अलग हो गया। टैकर सड़क पर गिर पड़ा। हालांकि हादसे में दोनों वाहनों के सवार बाल-बाल बच गए। मुख्य रोड पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण जाम लग गया। देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद लोगों ने गांधीनगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसएचओ प्रभुदयाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे के बाद पुलिस ने दो घंटे तक हाइवे पर अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को हटवाया। पुलिस ने छह वाहनों के चालान काटे और दो वाहन जब्त कर लिए। सर्विस लेन पर खड़े वाहनों को भी हटवाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर देखते ही देखते हाइवे पर खड़े सारे ट्रक चंद मिनटों में गायब हो गए।
विहिप की बैठक आयोजित
मदनगंज-किशनगढ़ - विश्व ङ्क्षहदू परिषद की बैठक शुक्रवार को नगर कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश सैन, जिला सहसंयोजक सोनू धाभाई ने की। बैठक में २६ जनवरी रविवार से शुरू होने वाले भागवत कथा के बारें में जानकारी दी। इसमें शनिवार को रेलवे स्टेशन से साध्वी विजय उर्मलिया आएंगी। उनकी शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन स्टेशन से होकर मुख्य चौराहा, पुरानी मिल, सिटी रोड से पुन: वापस लौटते हुए सुमेर क्लब पहुंचेगी। इसमें संगठन द्वारा यातायात व सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता को सौंपी गई। इसके अलावा पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता द्वारा बस स्टेशन से पुरानी मिल से सुमेर टॉकिज तक नगर का भगवाकरण किया जाएगा।
शांति समिति की बैठक आयोजित
मदनगंज-किशनगढ़ - किशनगढ़ शहर थाने में शुक्रवार शाम को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में २६ जनवरी गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में यातायात सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।