पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकेकड़ी। मुख्यमंत्री शहर बीपीएल आवास योजना के तहत शनिवार को क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका परिसर में समारोह आयोजित कर 36 बीपीएल परिवार को प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त के रूप में 5 लाख 65 हजार के चेक वितरित किए गए। समारोह के दौरान पालिकाध्यक्ष रतनलाल नायक, अधिशासी अधिकारी शेरसिंह राठौड़ मौजूद थे।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा पूरे राज्य में मुख्यमंत्री शहरी बीपीएल आवास योजना के अंतर्गत यह सहायता राशि गरीब परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि हर बीपीएल परिवार को मकान के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त देकर उन्हें अपना पक्का मकान बनाने के लिए यह योजना चलाई जा रही है।
गौतम ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं पर रोशनी डालते हुए कहा कि गांव, गरीब, किसान एवं मजदूर सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए राज्य में चलाई जा रही इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति को मिलना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गौतम ने पुरानी केकड़ी स्थित श्मशान घाट के लिए विधायक कोष से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा भी 5 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च कर श्मशान घाट का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी शेरसिंह राठौड़ ने बताया कि केकड़ी शहर में शनिवार को कुल 36 परिवारों को 5 लाख 65 हजार रुपए के चेक दिए गए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.