पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

उपखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद. सिटी थाना परिसर में उपखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक उपखंड अधिकारी सुरेश सिंधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम सिंधी ने उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र की गतिविधियों एवं गणतंत्र दिवस के बारे में विचार विमर्श कर उनकी समस्याएं पूछी। एसडीएम सिंधी ने सदस्यों को शनिवार को मतदाता दिवस आयोजित करने के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी सदस्य आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मतदाताओं को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए प्रयास करें। सिंधी ने बताया कि शनिवार को आयोजित मतदाता दिवस समारोह में सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक विष्णुदेव सामतानी ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर समिति सदस्यों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और गतिविधियों की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने के लिए कहा और राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की। बैठक में सिटी थाना प्रभारी अशोक मीणा ने सदस्यों से उनके क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श कर समस्याएं जानी। बैठक में दिनेश मेहरा ने नसीराबाद पटवारी की कार्यप्रणाली की शिकायत पर जिस पर एसडीएम सिंधी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में छावनी ओवरसियर शिवेंद्र ऐरन, पीएमओ डॉ. प्रदीप माथुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध खंडेलवाल, महामंत्री योगेश सोनी, असलम टायर वाला, मुख्तियार अहमद, दीपक प्रजापत, भोलाशंकर गर्ग, तौफीक, रिक्सन, साजिद, मकसूद, सतीश पारचे आदि उपस्थित थे।
25एनएसडी1.जेपीजी नसीराबाद. बैठक में उपस्थित अधिकारी।
25एनएसडी2.जेपीजी नसीराबाद। बैठक में उपस्थित सदस्य