पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सरकार शैक्षिक विकास के लिए प्रतिबद्ध’

‘सरकार शैक्षिक विकास के लिए प्रतिबद्ध’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद. राज्य सरकार शैक्षिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही कई नई योजनाओं की घोषणा की जाएगी। जल संसाधन मंत्री प्रो.सांवरलाल जाट राजकीय गोविंदसिंह गुर्जर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने महाविद्यालय की पेयजल और बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा खेलों के लिए विभिन्न साधन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्या डॉ. अनामिका सिंह और छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश गुर्जर ने मुख्य अतिथि प्रो.जाट, विशिष्ट अतिथि राजेश गुर्जर विधार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री, भगवानदास शर्मा जिला देहात उपाध्यक्ष और अनिरुद्ध खंडेलवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। डॉ. सिंह ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश गुर्जर के वक्तव्य के बाद गीत, युगल नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी बताकर उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। प्रो.जाट ने वार्षिकोत्सव के पूर्व महाविद्यालय परिसर में निर्मित बीएड कॉलेज भवन का लोकार्पण किया।
जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी, उपजिला प्रमुख ताराचंद रावत, मोहन बाबानी, वैभव तेला, योगेश सोनी, सतीश पारचे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और उपप्राचार्य एमसी जैन ने आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय पहुंचने के पूर्व प्रो.जाट ने गेंदघर वाले बाबा की दरगाह पर रूककर चादर चढ़ाई और दुआ की।