पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ((फोटो भी हैं))00मैराथन में उत्साह से उमड़े दौड़े धावकयादगार रहा आयोजन, दिया स्वच्छ पुष्कर स्वस्थ प

((फोटो भी हैं))00मैराथन में उत्साह से उमड़े-दौड़े धावकयादगार रहा आयोजन, दिया स्वच्छ पुष्कर-स्वस्थ पुष्कर का संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.पुष्कर
स्वच्छ पुष्कर-स्वस्थ पुष्कर का संदेश के लिए शनिवार को प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित यादगार मैराथन में भाग लेने के लिए उत्साह से धावकों का रेला उमड़ पड़ा। मेला स्टेडियम से शुरू हुई इस मैराथन में बच्चों, युवाओं व वृद्धजनों समेत विदेशी मेहमानों ने भी तीर्थ नगरी की सड़कों पर दौड़ लगाई।
कड़ाके की ठंड के बावजूद मेला स्टेडियम में सुबह 6 बजे से ही धावकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते स्टेडियम में हजारों धावक कतारबद्ध होकर खड़े हो गए। कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यत्व में सुबह 8 बजे पूजा अर्चना के बाद विधायक सुरेश सिंह रावत, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, उपखंड अधिकारी राष्ट्रदीप यादव, आईएएस ओम कसेरा, पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिय़ा, संत कृष्णानंद महाराज, प्रेस क्लब के संरक्षक नाथू शर्मा व अध्यक्ष भीकम शर्मा आदि अतिथियों ने आकाश में हॉट बैलून उड़ाया तथा हरी झंडी दिखा कर मैराथन का आगाज किया। इसके साथ ही कस्बे की सड़कों पर धावक दौडऩे लगे और देखते ही देखते करीब तीन किलोमीटर लंबा मैराथन पथ सिर पर सफेद कैप पहने धावकों से अट गया। मैराथन के दौरान तीर्थ नगरी पुष्कर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं, युवा बुजुर्ग व विदेशी पर्यटकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हम सब मिलकर तीर्थ नगरी को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे, न गंदगी करेंगे न दूसरों को करने देंगे। सभी धावकों को नगर पालिका के ईओ प्रशिक्षु आईएएस ओम कसेरा ने सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।




पुष्कर. मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि।

पुष्प वर्षा से स्वागत

मैराथन का कस्बे वासियों ने जगह जगह प्रवेश द्वार लगाए तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके चलते कस्बे की सड़कों पर फूलों की चादर बिछ गई। मैराथन में भाग लेने वाले सभी अतिथियों व धावकों को कैप, बिस्किट, दूध व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

जनप्रतिनिधि-अधिकारी दौड़े

मैराथन में विधायक सुरेश सिंह, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया, एसडीएम राष्ट्रदीप यादव, ईओ ओमप्रकाश कसेरा, प्रशिक्षु ईओ सहदेव दान, सीआई महिपाल सिंह, एएसआई निसार मोहम्मद, अजमेर के पूर्व उप मेयर सोम रत्न आर्य, विपक्ष नेता शिवस्वरूप महर्षि, पार्षद महेश पाराशर, पुष्करनारायण भाटी, मंजू बाकोलिया, टीकम शर्मा, हाजी इंसाफ अली, श्रीधर शर्मा, जयनारायण दग्दी, कमल पाठक, जगदीश चौधरी, पीसांगन भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह रावत,अरुण पाराशर, जगदीश कुर्डिय़ा भी दौड़े।

स्वच्छता का संदेश

विदेशी भी दौड़े

5 हजार से अधिक धावक

करीब 3 किलोमीटर लंबे मैराथन पाथ पर पांच हजार से अधिक धावकों ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ दौड़ लगाई। बच्चों में पहले दौड़ पूरी करने की होड़ मची रही। मैराथन में भाग लेने के लिए गनाहेड़ा, तिलोरा, बांसेली, कोठी, कड़ैल आदि के ग्रामीण अजय रावत के नेतृत्व में ढोल-ढमाकों के साथ मेला मैदान पहुंचे। इसके अलावा अजमेर, किशनगढ़, केकड़ी से भी बड़ी संख्या में धावक आए। सात समंदर पार से आए विदेशी मेहमानों में भी मैराथन को लेकर खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पर्यटकों ने दौड़ लगा कर पुष्कर तीर्थ को हमेशा स्वच्छ व सुंदर रखने का संदेश दिया।

इन्होंने किया सहयोग

कस्बे में आयोजित स्वच्छ पुष्कर-स्वस्थ पुष्कर मैराथन को सफल बनाने में जिला व नगर पालिका प्रशासन के साथ-साथ अजमेर फोरम, रॉयल सेवा समिति, प्योर दी लोटो फाउंडेशन, होटल पुष्कर हेरिटेज, फाइव एलिमेंट सोसायटी, कैमल सफारी यूनियन, होटल ऑनर्स एसोसिएशन, एनिमल केयर सोसायटी, ब्रह्मा मंदिर, कपालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, श्री ब्रह्मा गायत्री तीर्थ विकास संस्थान, श्री ब्रह्म सेवा संस्थान, सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन सहयोग व समर्थन रहा। कस्बेवासियों ने भी इसमें उत्साह दिखाया।