पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए वोटर्स का किया स्वागत, शपथ दिलाई

नए वोटर्स का किया स्वागत, शपथ दिलाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर. राजकीय उच्च प्राथमिक बांगड़ स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नए मतदाताओं का अतिथियों ने अभिनंदन कर शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। शाला प्रधान शत्रुघ्न पाठक ने निर्वाचन आयोग का संदेश पढ़ा। समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रावतों की ढाणी, नाला पुष्कर के प्रधानाध्यापक व बीएलओ नवल किशोर पाराशर, गुढ़ा विद्यालय के बीएलओ लाडू सिंह को अतिथियों ने स्मृति चिंह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चुनाव के दौरान उल्लेखनीय सेवायें देने वाले एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी श्याम चौहान व रामावतार शर्मा को भी सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि एसडीएम राष्ट्रदीप यादव थे। अध्यक्षता प्रशिक्षु आईएएस ओम कसेरा ने की। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया, नेता प्रतिपक्ष शिव स्वरूप महर्षि थे।