पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजना के 26 दिन बाद मिली पहली किश्त

योजना के 26 दिन बाद मिली पहली किश्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. राज्य सरकार के निर्देश पर स्कूलों में 60 दिवसीय कार्य योजना की क्रियान्वयन राशि के चेक वितरित किए गए, जबकि योजना के करीब 26 दिन बीतने के बाद वितरित किए गए। गत 1 जनवरी से योजना लागू होने के बाद स्कूलों में विविध कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। आदेश के 26 दिन बीतने के बाद शनिवार को शिक्षा विभाग के अफसरों ने ब्यावर पहुंचकर 51 स्कूलों को पहली किश्त बांटी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर स्कूलों में रिपेयरिंग, फर्नीचर, लैबों का जीर्णोद्धार, रंग-रोगन, मरम्मत जैसे अतिआवश्यक कार्यों की सूची बनाकर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत ब्यावर उपखंड की 51 स्कूलों को यह राशि प्रदान की गई है।
स्कूलों में मिलेंगे 75 हजार : योजना के मुताबिक स्कूल में विविध कार्यों के लिए हर स्कूल को 75 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसमें 25 हजार रुपए स्कूल में रिपेयरिंग संबंधी तथा 50 हजार रुपए लेब व लाइब्रेरी संबंधित कार्यों के लिए दिए जाने है। पहली किश्त के रूप में 20-20 हजार के चेक दिए गए हैं।
31 मार्च तक करना होगा उपयोग : कार्य योजना की मद से दी जाने वाली राशि 31 मार्च तक उपयोग में ली जा सकेगी। 60 दिन कार्ययोजना में से अब महज 34 दिन बचे है। स्कूलों को अब तैयारियों में गति लानी पड़ेगी। बहुत कम समय में इस राशि का उपयोग किया जा सकेगा।
विधायक ने बांटे चेक : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी में विधायक शंकर सिंह रावत ने 51 स्कूलों के संस्था प्रधानों को वार्षिक अनुदान राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक अजय गुप्ता, हरजीसिंह रावत, गणपत सिंह रावत, स्कूल प्रधानाचार्य मंजू कोठारी, पटेल स्कूल प्रिंसीपल रामदेव चौधरी, जैन गुरुकुल के प्रिंसीपल के.पी. चौहान ने भाग लिया। इस मौके पर अधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में विविध योजनाओं की जानकारी दी।