- Hindi News
- नरेन्द्र सिंह ने पूजा सरोवर, दरगाह में जियारत
नरेन्द्र सिंह ने पूजा सरोवर, दरगाह में जियारत
पुष्कर. भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक व गाजियाबाद के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने शनिवार शाम पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। उन्होंने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन भी किए। उनके साथ प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रभारी टेकचंद शर्मा व प्रदेश सह संयोजक शैतान सिंह भी मौजूद थे। पुष्कर आगमन पर उनका कैलाश रैनबो, ईश्वर पाराशर, पवन पाराशर, नौरतमल काबरा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र सिंह ने शनिवार शाम दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर ओर अकीदत के फूल पेश कर मन्नत मांगी।