कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
अजमेर. न्यू चंद्र नगर स्थित न्यू चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर 29 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक संत श्री रामकृष्ण महाराज भागवत कथा सुना रहे हैं। पूरण मीणा ने बताया कि महाराज के सानिध्य में गुरुवार सुबह तारागढ़ रोड स्थित हनुमान मंदिर से देव नारायण मंदिर ब्यावर रोड होकर मंदिर तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कथा के दौरान अशोक जैन, वेद प्रकाश, अशोक गुप्ता व जयनारायण मीणा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।