- Hindi News
- गगन में लहराया तिरंगा, देशभक्ति के गूंजे तरानेगणतंत्र दिवस : उत्कृष्ट प्रतिभाएं हुई सम्मानित, वि
गगन में लहराया तिरंगा, देशभक्ति के गूंजे तरानेगणतंत्र दिवस : उत्कृष्ट प्रतिभाएं हुई सम्मानित, विद्यार्थियों ने किया व्यायाम-प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
भास्कर न्यूज - ब्यावर
मिशन ग्राउंड में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह गरिमापूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद ने ध्वजारोहण आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। मुख्य अतिथि एसडीओ भगवती प्रसाद ने नारी शक्ति की प्रतीक दो घोड़ों पर सवार बालिका अंजली व हेतन की अगुवाई और कमांडर कन्हैयालाल बागड़ी के निर्देशन के परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। उल्लेखनीय उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्य करने पर उपखंड क्षेत्र की २० प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। स्वतंत्रता सेनानी के रूप में मौजूद आयचुकी देवी और गुलाब देवी को माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में किए व्यायाम प्रदर्शन में गोदावरी सीनियर विद्यालय प्रथम, छावनी गल्र्स सीनियर स्कूल द्वितीय और ऐलक पन्नालाल जैन सैकंडरी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में पटेल सीनियर स्कूल ने पहला, छावनी गल्र्स सीनियर स्कूल ने दूसरा व मिशन स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीत प्रस्तुति में बालमंदिर गल्र्स सीनियर स्कूल प्रथम व छावनी सीनियर स्कूल दूसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में पीआरजे ज्ञानजया स्कूूल ने प्रथम, छावनी गल्र्स ने दूसरा और इम्मानुएल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पीआरे ज्ञानजया की टीम ने जिम्नास्टिक प्रदर्शन, घुड़सवारी प्रदर्शन, नन्हे-मुन्नों द्वारा फायर रिंग में से होकर छलांग प्रदर्शन तथा राष्ट्रीय चिह्न संबंधी महत्ता को लेकर प्रदर्शन किया गया। समारोह में विधायक शंकरसिंह रावत, नगर परिषद सभापति डॉ. मुकेश मौर्य, डीटीओ बनवारीलाल गुर्जर, तहसीलदार मदनलाल जीनगर, सब रजिस्ट्रार भंवरसिंह राठौड़, पुलिस उपाधीक्षक गोपीसिंह शेखावत, आयुक्त ओमप्रकाश ढीढवाल व पार्षद मौजूद थे। इनके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक समेत बड़ी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित थे। समारोह का संचालन ताराचंद जांगिड़ व सीताराम प्रजापति ने किया। अंत में सभापति डॉ. मुकेश मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
ब्यावर उपखंड के कार्यालय अधीक्षक जगदीश कुमार चारण को अजमेर में आयोजित डिस्कॉम कार्यक्रम में अजमेर डिस्कास प्रंबंध निदेशक बी राणावत और अजमेर डिस्कॉम सेकेट्री प्रियंका जोधावत द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार टॉडगढ़ में आयोजित समारोह में बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की अध्यापिका भारती बोडाना को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समीपवर्ती गांव बडी पोल स्थित राजकीय स्कूल में प्रधानाध्यापक भगवत सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे।
विभिन्न कार्यालयों व संस्थानों में भी हुआ ध्वजारोहण : विभिन्न सरकारी कार्यालयों समेत अद्र्ध सरकारी व निजी संस्थान भवन में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। उपखंड कार्यालय में एसडीओ भगवती प्रसाद ने, तहसील कार्यालय में तहसीलदार मदनलाल जीनगर और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी गोपीसिंह शेखावत ने ध्वजारोहण किया। राजकीय पटेल सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित पुराने ऐतिहासिक भवन पर विधायक शंकरसिंह रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने प्रधानाचार्य रामदेव चौधरी की टीम व विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। स्कूल के एनसीसी ट्रुप्स ने मार्चपास्ट किया। इसी तरह नेहरू भवन पर नगर परिषद सभापति डॉ. मुकेश मौर्य ने ध्वजारोहण कर उपस्थित पार्षदों, परिषदकर्मियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सभापति ने जनहित में जिम्मेदारी के साथ अपने अधिकारों का उपयोग करने व समस्याओं के निराकरण में सकारात्मक सहयोग देने पर बल दिया।