पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्मदिन पर बची जान

जन्मदिन पर बची जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
अजमेर जिले की सीमा से सटे राजसमंद सीमा पर रविवार रात लुटेरों ने कार में सवार पांच लोगों को लूट लिया। आरोपियों ने वारदात के दौरान विरोध करने पर छत्तीसगढ़ के व्यापारी सुशील कुमार((५७)) पुत्र मेघराज पर बंदूक से फायर भी किया, जिससे उनके कान के पास गोली के छर्रे लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एकेएच में भर्ती सुशील कुमार ने बताया कि २६ जनवरी को ही उनका ५७वां जन्मदिन था। उन्होंने बताया कि वह सो रहे थे। तभी किसी ने उनकी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी, जिससे उनकी नींद खुली। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही लगभग ३०-३५ साल के युवक ने रौबदार आवाज में उससे कहा कि जो माल है निकाल कर उसके हवाले कर दे। इस पर उसने थोड़ा विरोध करते हुए कहा कि क्यों, तभी आरोपी के दूसरे साथी ने उसे दो तीन घूंसे मारे और उसके हाथ से सोने की रत्न जडि़त अंगुठी निकाल ली और उसके जेब से रुपए निकाल लिए। सुशील ने देखा तो उसके बाकी के साथी चुपचाप बैठे थे। उन्होंने सोचा कि विरोध करने पर शायद लुटेरे भाग जाए। इस कारण उन्होंने एक लुटेरे को पकडऩा चाहा। तभी जिस लुटेरे के हाथ में रिवाल्वर था, उसने फायर कर दिया। तेज धमाके और चिंगारी के साथ कोई चीज उसके उल्टे कान को चीरती हुई निकल गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसने बताया कि ये तो बार पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार समय पर पहुंच गए और उन्होंने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने रोते हुए बताया कि उनके ५७वें जन्म दिन पर उन्हें फिर से नया जीवन मिला है। अगर लुटेरों की गोली उनके सिर में जा घुसती तो क्या होता... ये सोचकर ही उनकी रूह कांप जाती है।
उन्होंने बताया कि लुटेरे हिंदी में बात कर रहे थे और शायद भीलवाड़ा में एड्रेस पूछने के साथ ही उनके पीछे लग गए। लुटेरों ने यहां मौका पाकर वारदात कर दी। सुशील कुमार ने कहा कि उनके जन्मदिन पर उन्हें जीवन का सबसे बड़ा तोहफा मिला और गोली से भी उनकी जान बच गई।