- Hindi News
- जमीन के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश
जमीन के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश
केकड़ी - अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेमलता सैनी ने पड़ांगा निवासी गजराज पुत्र शंभुलाल नट के परिवाद पर सुनवाई करते हुए पड़ांगा निवासी रिडमल नट, भागचंद नायक, अमित बांभी, भूपेंद्र बांभी एवं उप पंजीयक बिजयनगर के खिलाफ पुलिस थाना भिनाय को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया हैं। परिवादी गजराज के अधिवक्ता मनोज आहूजा ने बताया कि परिवादी ने जरिए इकरारनामा रिडमल से उसकी 10 बीघा जमीन 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीद कर कब्जा प्राप्त किया था तब से ही इस जमीन पर उसका कब्जा व स्वामित्व चला आ रहा है।