दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
केकड़ी - पंचायत समिति सभा भवन में दो दिवसीय पंचायत समिति सदस्यों एवं अधिकारियों की कार्यशाला सोमवार को प्रारंभ हुई। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथि के रूप में उपप्रधान छोटूराम गुजराल, पंचायत समिति सदस्य रामस्वरूप झंवर व शैलेंद्र सिंह शक्तावत थे। एसएन न्याती ने कार्यशाला का परिचय देते हुए, राजस्थान में जेंडर संवेदी शासन के लिए वांछित प्रमुख मुद्दे एवं जेंडर संवेदी शासन क्या, क्यों और कैसे हैं विस्तृत जानकारी दें।