डॉ. दिलीप चौधरी सम्मानित
ब्यावर - राजकीय अमृतकौर अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिलीप चौधरी को अजमेर जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर का अवार्ड प्रदान किया गया है। अजमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में पीएमओ डॉ. दिलीप चौधरी को मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सांवरलाल जाट व कलेक्टर वैभव गालरिया ने स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।