पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना

चोरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्युज - ब्यावर
चोरियों की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को दो सूने मकानों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि एक घर में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा लेकिन शहर में लगातार हो रही चोरियों की घटना से लोगों में रोष है। सोमवार को बिचड़ली गुजरान मोहल्ला हाल अहमदाबाद निवासी श्याम सुंदर सुनार के घर के ताले टूटे देखकर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसआई सोहनलाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक श्याम सुंदर ने पुलिस को फोन पर बताया कि वह लंबे समय से अहमदाबाद में रहता है तथा उसके घर में कोई जेवरात या नकदी नहीं है। सोमवार को ब्यावर पहुंचने पर श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर वारदात का प्रयास तो किया, लेकिन घर में कोई महंगी वस्तु नहीं होने के कारण उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इसी प्रकार मिल रोड निवासी कृष्ण कुमार ने रविवार को थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका मकान डीएफसी की जद में आने के कारण वह नए मकान में शिफ्ट कर रहे हैं। पुराने मकान में थोड़ा सामान पड़ा था, लेकिन 8 जनवरी को उनकी माताजी को अटैक आने के कारण वह कुछ दिनों तक पुराने मकान का ध्यान नहीं कर पाए। रविवार को जब वह पुराने मकान पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने मकान के पीछे बनी खिड़की की जाली तोड़ कर मकान में रखे 15 हजार रुपए मूल्य के लोहे के सरिए और दुकान में रखी करीब 3-4 हजार की नकदी पार कर ली। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी।