- Hindi News
- विद्यार्थी मित्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
विद्यार्थी मित्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
ब्यावर - समीपवर्ती ग्राम बड़ाखेडा क्षेत्र के पांच पंचायत क्षेत्र में तैनात विद्यार्थी मित्रों ने मंगलवार को बैठक आयोजित की। इसमें शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ द्वारा विधानसभा में दिए गए बयानों की निंदा करते हुए विरोध जताया गया। बयानों से नाराज विद्यार्थी मित्रों ने विरोध स्वरूप शिक्षा मंत्री का पुतला फंूका। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में अपने घोषणा पत्र में विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने का वादा किया था,
लेकिन सरकार आते ही वादा खिलाफी कर रही है।