- Hindi News
- सांवरिया सेठ के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
सांवरिया सेठ के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
भास्कर न्यूज - ब्यावर
मसूदा रोड अभिषेक नगर स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रवीण मोयल ने बताया कि सांवरिया सेठ मंदिर मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया। गणतंत्र दिवस पर सांवरिया सेठ का मनभावन शृंगार किया गया और आकर्षक झांकी सजाई गई। सांवरिया सेठ के दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भजन संध्या में जयपुर व अजमेर सहित स्थानीय कलाकारों ने मधुर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्ति रस से सरोबार किया। संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि रविवार को महाप्रसाद ((भंडारा)) का आयोजन किया गया।