पूनमचंद खटोड़ सम्मानित
ब्यावर - हरिद्वार के ऋषिकेश में आयोजित दसवें राष्ट्रीय ज्योतिष अध्यात्म आयुष आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं मीडिया महासम्मेलन में व हिमालय और हिंदुस्तान अवार्ड समारोह में ब्यावर के हस्तरेखा विशेषज्ञ पूनमचंद खटोड़ को सम्मानित किया गया। ज्योतिष व हस्तरेखा क्षेत्र में सेवाएं देने पर खटोड़ को एक्सीलेंसी अवार्ड-२०१३ से सम्मानित किया गया।