जिलेभर में गूंजे आजादी के तराने
भास्कर न्यूज - नसीराबाद
उपखंड अधिकारी एडीएम सुरेश सिंधी ने कहा कि आजादी के बाद भारत ने तीव्र गति से विकास किया है। वे मिशन ग्राउंड में आयोजित नगर के मुख्य सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। आजादी के बाद देशवासियों में जागरूकता बढ़ी है और मतदान में उत्तरोत्तर वृद्धि से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। पुलिस उपअधीक्षक विष्णु देव सामतानी, तहसीलदार भंवरलाल जनागल विशिष्ट अतिथि थे। एडीएम सिंधी ने झंडारोहण किया और एनसीसी व स्कूली छात्र-छात्राओं की परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। रविंद्र पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत किनना सोणा देश है मेरा, धरती सुनहरी अंबर नीला ऐसा देश है मेरा प्रस्तुत देश भक्ति गीत परनृत्य को विशेष रूप से सराहा गया। बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल द्वारा प्रस्तुत घूमर डांडिया नृत्य विशेष रूप से सराहा गया। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आई २६ जनवरी लेके खुशियां अपार और खाटाओली बालिका की बालिकाओं ने भी घोरबंद नखरालों गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। सरस्वती बाल निकेतन के बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम और बालिका स्कूल कोटा रोड द्वारा प्रस्तुत जहां पांव में पायल हाथों में कंगन गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। अंत में इन हेवन स्कूल की नन्ही बालिका ने काल्यो कूद पड्या रै मेला में गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, मेधावी व खिलाड़ी विद्यार्थियों को तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सर्वोत्तम नृत्य के लिए रविंद्र पब्लिक स्कूल के बच्चों को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की स्थानीय शाखा की ओर से 501 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्अंत में आयोजन समिति के मोहम्मद इकराम कुरैशी ने आभार व्यक्त किया। संचालन भागेश्वरी भाटिया और बीना गोयल ने किया। इसी तरह न्यायालय में एसीजेएम शंकर लाल मारू, छावनी बोर्ड में ईओ जे.एस. साल्वी, तहसील कार्यालय पर भंवरलाल जनागल, सदर थाने में सांवरमल नागौरा, सिटी थाने में अशोक कुमार मीणा, राजकीय अस्पताल में डॉ.प्रदीप माथुर, रवीन्द्र पब्लिक स्कूल में निदेशक जेएम कश्यप, मिशन माध्यमिक स्कूल में बसंत कुमार, राजकीय व्यापारिक स्कूल में इकराम कुरैशी, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या अनामिका सिंह, सेंट पीटर्स स्कूल में रिकसन पतरस, सेंट पॉल स्कूल में जोएल मार्टिन, सेंट जौंस स्कूल में रिचर्ड संजय बैपटिस्ट, रणवा बाल निकेतन में शिवलाल रणवा, लोहरवाड़ा स्थित संस्कार स्कूल में वरूण शर्मा, सरस्वती बाल निकेतन में संपत्त यादव, राज मयूर पब्लिक स्कूल में कमलेश कुमार, लॉरेंस एण्ड मेयो पब्लिक स्कूल में पीयूष विश्वा, रघुकुल डिफेंस एकेडमी में विक्रमसिंह गोगावत ने झंडारोहण किया।
भिनाय - खेल मैदान में उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। उपखंड अधिकारी रघुनाथ सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली व उपखंड क्षेत्र की 33 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ सिंह ने ध्वजा रोहण कर प्रधान कैलाश मेघवंशी व सरपंच विजय धाबाई के साथ परेड की सलामी ली। उपखंड अधिकारी ने उपखंड कार्यालय से अविनाश शर्मा व पत्रकार पंकज दवे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मसूदा - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में उपखंड अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। उपखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों के राज्य स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी, तहसील कार्यालय में तहसीलदार सुरेश चंद शर्मा, पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी दीनदयाल गुप्ता, प्रधान कार्यालय में प्रधान कोयली देवी, ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच जगदीश चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
मांगलियावास - राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यवाहक संस्था प्रधान भंवर लाल गुरु ने ध्वाजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। ग्राम पंचायत पर सरपंच छगन लाल प्रजापत, पुलिस थाने पर थाना प्रभारी रवींद्र खींची, कृषि भवन व प्राइमरी स्कूल पर पूर्व सरपंच सुरेश कासलीवाल, लामाना पंचायत पर सरपंच गोमी देवी, लीड़ी मे सरपंच मिश्री लाल, ब्रिक चियावास में सरपंच संतोष गुर्जर ने ध्वजारोहण किया।
अजगरा - राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में झंडारोहण प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह खंगारोत, सहकारी समिति में अमरा राम चौधरी, राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गजेंद्र सिंह राजपुरोहित, सहकारी समिति में परमेश्वर वैष्णव, राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिंगतड़ा में दीप्ति वर्मा, भाटोलाव में राजेंद्र सिंह राव ने ध्वजारोहण किया।
पीसांगन - गणतंत्र दिवस पर उपखंड अधिकारी डॉ. राजेश गोयल ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। गोयल ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद व्यायाम प्रदर्शन किया। उपखंड कार्यालय पर डॉ. राजेश गोयल, तहसील मे तहसीलदार जगदीश प्रसाद गुर्जर ग्राम पंचायत में सरपंच लाजवंती डांगी ने ध्वजारोहण किया।
नागोला - कार्यवाहक प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र टेलर ने ध्वजा रोहण किया। देवलिया कलां में सरपंच रामस्वरूप मेवाड़ा ने व नांदसी में सरपंच पार्वती देवी कुमावत, कनेई कलां में सरपंच शिवराज सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया।
सावर - लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केकड़ी के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। अध्यक्षता सावर सरपंच पुष्पेंद्र संह शक्तावत ने की। विशिष्ट अतिथि मंगल सिंह राठौड़, थाना प्रभारी शंकरलाल मीणा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेशनारायण दाधीच, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर शर्मा तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कि प्रधानाध्यापिका मौजूद थीं।