तीर्थ नगरी में गूंजे देशभक्ति के तराने
भास्कर न्यूज. पुष्कर
कस्बे में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य व सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह नगर पालिका प्रशासन व विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से प्रेस क्लब के तत्वावधान में मेला स्टेडियम में आयोजित किया गया।
समारोह के शुभारंभ पर ईओ प्रशिक्षु आईएएस ओम कसेरा ने राष्ट्रगान के बीच झंडारोहण किया। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया व प्रेस क्लब के संरक्षक नाथूराम शर्मा थे एवं अध्यक्षता भीकम शर्मा ने की। इस अवसर पर तारामनी, पुष्कर पब्लिक, पाराशर, जवाहर, आदर्श शिक्षा, यूआरएम, रघुकुल, फ्यिोर दी लोटो, प्रज्ञा बाल निकेतन, प्रवीण व गल्र्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पीटी, परेड, देशभक्ति व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बना दिया।
महासचिव दिनेश पाराशर ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों समेत 150 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रशिक्षु ईओ सहदेव दान, विपक्ष के नेता शिवस्वरूप महर्षि, पार्षद महेश पाराशर, शक्ति सिंह, पुष्करनारायण भाटी, जयनारायण दग्दी, मंजू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल पाराशर, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुर्डिया, अरूण पाराशर, पंडित कैलाश नाथ दाधीच, कमलनयन दाधीच, लाल चंद खत्री, कैलाश
रैनबो, क्लब के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सीताराम पाराशर सहित सभी सदस्य व बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे। इससे पूर्व विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों एवं स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया ने न्यायालय परिसर में पीठासीन अधिकारी वीरेंद्र कुमार मीणा, तहसील कार्यालय में कार्यवाहक तहसीलदार ओम कसेरा, पुलिस थाने में थानाप्रभारी महिपाल चौधरी ने तिरंगा लहराया। अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन में उद्योगपति नंदलाल मानधना ने झंडारोहण किया। इस दौरान महामंत्री सुनील कुमार मूंदड़ा, बेणीगोपाल मंत्री, मधुसूदन मालू, संपतराज बिड़ला, सूरज नारायण पाराशर आदि मौजूद थे।