पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन कराएगा स्मृति चिह्न दुरुस्त

प्रशासन कराएगा स्मृति चिह्न दुरुस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - उपखंड स्तरीय गणतंत्र समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानस्वरूप वितरित किए गए स्मृति चिह्न को परिषद प्रशासन दुरुस्त कराएगा। स्थानीय मिशन ग्राउंड में आयोजित उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते समय प्रशासन की ओर से जो स्मृति चिह्न बांटे गए थे, उनमें ‘गणतंत्र दिवस २०१४’ और ‘नगर परिषद ब्यावर’ स्टीकर के बैकग्राउंड में तिरंगा उल्टा प्रिंट था। मामला सामने आते ही उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित व्यवस्थापक से इसकी जानकारी ली। उन्होंने स्मृति चिह्न उपलब्ध कराने वाली फर्म को जिम्मेदार बताया। एसडीओ के आदेश पर तुरंत नए स्टीकर बनाने के लिए संबंधित फर्म को पाबंद किया गया।
॥स्मृति चिह्न के लिए नए स्टीकर बनवा लिए गए हैं। मंगलवार को संबंधित प्रतिभाओं के यहां कर्मचारी भेजकर परिषद प्रशासन स्मृति चिह्न को दुरुस्त करवाएगा।’
जीवनलाल मिश्रा, समारोह व्यवस्थापक, ब्यावर