साझा वन प्रबंधन पर कार्यशाला
अजमेर - वन विभाग की ओर से सोमवार को घूघरा स्थित नर्सरी में साझा वन प्रबंधन, प्रचार एवं प्रसार के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को उपवन संरक्षक टीए जेपी भाटी, उपवन संरक्षक प एंड एम सतीश बंसल, ब्यावर रेंजर अशोक चतुर्वेदी और नरवर की वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष आनंदी लाल शर्मा ने संबोधित किया।