पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति प्रस्तुतियों ने समां बांधा

देशभक्ति प्रस्तुतियों ने समां बांधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी - उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह नगर पालिका परिसर में धूमधाम से मनाया। सुबह 9.30 बजे समारोह में उपखंड अधिकारी राजेंद्र सारस्वत ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बृजकिशोर शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। समारोह में नगर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में प्राध्यापक महावीर प्रसाद खाती, व्याख्याता चंद्रप्रभा चुंडावत, यूडीसी राकेश विजयवर्गीय, प्रधानाध्यापक रामदेव रेगर, प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद शर्मा, अध्यापक नोरत मल जैन, सहायक कर्मचारी मिश्रीलाल मीणा, अध्यापिका विजयलक्ष्मी राठौड़, पोस्टमेन सोहनलाल उदावत, पटवारी भीम सेन, पटवारी भूपेंद्र कुमार तोलम्बिया, सहायक कर्मचारी दुर्गा सिंह, समाजसेवी आनंदी राम सोमाणी, परमेश्वर वैष्णव, पुरुषोत्तम गर्ग, गोपाल अग्रवाल, लिपिक जुगल किशोर शर्मा, मेल नर्स बालकिशन सैनी, सफाईकर्मी रामजस व संतोष, फायर ब्रिगेड वाहन चालक जगदीश चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पालिका अध्यक्ष रतनलाल नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास स्वामी, तहसीलदार ओम प्रकाश जैन, थाना प्रभारी जगमोहन शर्मा आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन शारीरिक शिक्षक अरविंद्र अग्रवाल ने किया। क्रय विक्रय सहकारी समिति में विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्यातिथ्य में व समिति अध्यक्ष मदनगोपाल चौधरी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया। भूमि विकास बैंक अध्यक्ष हगामीलाल चौधरी, सचिव आरके रोहिला, राकेश शर्मा, शिवराज चौधरी, रामनारायण बगालिया, निरंजन चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, गिरधारी चौधरी आदि मौजूद थे। इसी प्रकार शहर की सरकारी व निजी विद्यालयों व विभिन्न संगठनों ने भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया।

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मान : अजमेर के पटेल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दैनिक भास्कर के केकड़ी संवाददाता व भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष तिलक माथुर को राज्य के जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट व जिला कलेक्टर वैभव गालरिया ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। माथुर पूर्व में भी जिला स्तर व उपखंड स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। तिलक माथुर को जिला स्तर पर सम्मानित करने पर विधायक शत्रुघ्न गौतम, भाजपा नेता रामेश्वर बम्बोरिया, वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल शक्तावत, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष मदनगोपाल चौधरी, पालिकाध्यक्ष रतनलाल नायक, एडवोकेट मनोज आहूजा, लॉयंस क्लब अध्यक्ष सीमा चौधरी, लॉयनेस अध्यक्ष रंजना पाठक, राजेंद्र विनायका आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

बिजयनगर - गणतंत्र दिवस पर तहसील एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा गांधी स्मारक उद्यान में आयोजित मुख्य समारोह में मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष धर्मी चंद खटौड़ ने की। समारोह में भाजपा युवा नेता भंवरसिंह पलाड़ा अति विशिष्ट अतिथि एवं पार्षद संजय बड़ौला, अनिल बोहरा, गोपालस्वरूप कुमावत व भवानीशंकर राव विशिष्ट अतिथि थे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पलाड़ा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगे की शान को जेहन में रखते हुए सोने की चिडिय़ा कहलाने वाले हमारे देश की गरिमा बनाए रखने के लिए हमें कृतसंकल्प रहना होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र के सतरंगी विकास का सपना साकार करने में वह अपने कार्यकाल में सदेव समर्पित रहेंगी। समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष खटौड़ ने कहा कि शहर के विकास में जनसहयोग जरूरी है। पिछले तीन वर्ष में जो कार्य पूरे नहीं हो सके उन्हें अब साकार करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। विधायक पलाड़ा ने परेड की सलामी ली। समारोह में नगर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक के बाद एक प्रस्तुति दी। नगर विकास समिति मंत्री चतरसिंह पीपाड़ा, भाविप अध्यक्ष अभय सांखला, दैनिक भास्कर संवाददाता जितेंद्र मुणोत, एम्बुलेंस चालक ओमप्रकाश अरोड़ा, खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों, विभाग के कर्मचारियों सम्मानित किया। अनुशासन शील्ड राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के नाम रही विधायक पलाड़ा ने प्रधानाचार्य सुशीला अमरवाल को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुंजलता सारस्वत व देवकीनंदन शर्मा ने किया।