पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर टीम के जज्बे को बताया अनुकरणीय

भास्कर टीम के जज्बे को बताया अनुकरणीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पत्रकारिता के साथ नैतिक दायित्वों का निर्वहन करने को लेकर दैनिक भास्कर के ब्यावर ब्यूरो टीम के प्रयासों की सराहना की गई। गत 21 जनवरी को तेजा चौक में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने के हादसे के दौरान जान जोखिम में डाल कर मलबे में दबे एक मजदूर की जान बचाने के लिए किए गए प्रयास के लिए मौके पर मौजूद भास्कर टीम के राजेश कुमार शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए मीडिया क्षेत्र समेत आम लोगों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बताया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए मिशन ग्राउंड में आयोजित समारोह में भास्कर के सीनियर रिपोर्टर राजेश कुमार शर्मा को आईएएस उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद, विधायक शंकर सिंह रावत, सभापति डॉ. मुकेश मौर्य, डिप्टी गोपीसिंह शेखावत, तहसीलदार मदनलाल जीनगर

व आयुक्त ओमप्रकाश ढीढवाल ने स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर मौजूद सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिकों ने भास्कर की पूरी टीम को बधाई दी। मालूम हो कि हादसे के दिन सूचना मिलने के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे राजेश शर्मा व मनीष शर्मा ने निर्माणाधीन भवन के चौथे माले पर मलबे में दबे मजदूर की पुकार सुन कर पड़ोस की छत से छलांग लगा दी और आरसीसी के भारी भरकम पिलर व मलबे नीचे दबे मजदूर नारायण सिंह को बचा समय रहते बाहर निकाल लिया।

भाजपा-कांग्रेस ने भी मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

भारतीय जनता पार्टी ब्यावर मंडल की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह पाली बाजार स्थित मेड़तवाल मार्केट के सामने कार्यालय पर मनाया गया। भाजपा मंडल प्रवक्ता एडवोकेट विष्णु शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे विधायक शंकरसिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। समारोह में भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों पदाधिकारी और भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कटारिया, मुरली तिलोकानी, सिद्धार्थ जैन, पार्षद गणपतसिंह मुग्धेश, कैलाश गहलोत, प्रीति शर्मा, दिनेश भाटी, इंदु शर्मा, गीता फुलवारी, संगीता द्विवेदी, साधना सारस्वत, गोविंद साहू, रामावतार लाटा, रविंद्र जॉय, अविनाश सर्राफ, संजय नाहर, पवन जैन, हरजी सिंह रावत, महेंद्र सिसोदिया समेत अन्य भाजपाई उपस्थित थे। चांगगेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एससी जैन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपसभापति भंवरलाल ओस्तवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव कल्पना भटनागर, सेवादल प्रमुख सोहनलाल मेवाड़ा, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम वर्मा, दिनेश शर्मा, घनश्याम बल्दुआ, मोहनलाल खत्री, उस्मान ब्यावरी, नूतन गहलोत, राधिका शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, बाबूलाल पंवार, विजय बुलंद, शिवनारायण शर्मा, डॉ. गुरूबचन सिंह छाबड़ा, राजेंद्र कुमावत, जयंती चांदावत, रवि डंडायत, पप्पू पहलवान समेत अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।