नवोदय प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को
नसीराबाद - ग्राम नांदला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 8 फरवरी को सुबह 11:20 बजे जिले के विभिन्न खंडों पर घोषित परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्राचार्य एसके माहेश्वरी के अनुसार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। इन कार्यालयों पर निरस्त आवेदनों की सूची भी उपलब्ध है। परीक्षार्थी संबंधित केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा अजमेर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीसांगन, राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय पीसांगन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपनगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पटेल ब्यावर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूदा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरांई, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाड़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिनाय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय केकड़ी पर परीक्षा देंगे।