विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न
नसीराबाद - मिशन कम्पाउंड स्थित सेंट जोंस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्राचार्या सीमा बैपटिस्ट ने कहा कि विज्ञान जीवन के हर क्षेत्र में मानव जाति का मददगार है और किसी भी देश की उन्नति का परिचालक। प्रदर्शनी में स्कूल के चौथी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, वायु प्रदूषण, जल विद्युत उत्पादन, भूमिगत जल दोहन, जल संरक्षण, बाढ़ सूचक यंत्र, ग्रीन हाऊस प्रभाव, ज्वालामुखी, वर्षा, जलसंरक्षण, पवन चक्की, चुंबकीय क्रेन आदि का प्रदर्शित किए।