माथुर का अभिनंदन
भास्कर न्यूज - केकड़ी
अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों की बैठक में भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष तिलक माथुर का गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किए जाने पर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष प्रिंस माथुर, शहर अध्यक्ष शंकर लाल टेलर, वार्ड अध्यक्ष दिनेश सिकलीगर, नंदराम गौड़, प्रकाश जैन, भरत शर्मा, चंदन वैष्णव, सत्यनारायण धोबी, पप्पू नायक, हेमराज पाथरिया, मुकेश गुर्जर, मोहिंदर जोशी, नंदकिशोर तिवाड़ी आदि मौजूद थे।