बजरंग दल की बैठक संपन्न
केकड़ी - बजरंग दल की बैठक सूरज पोल गेट स्थिति ओमकारेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक में जिला संयोजक दशरथ साहू व नगर संयोजक हेमराज सैनी ने बजरंग दल के कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही प्रखंड संयोजक पप्पू प्रजापत, गोरक्षा प्रमुख सीताराम सैनी, नगर संयोजक टोनी सैनी ने गो माता पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए विचार प्रकट किए और गो रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा।