परिहार जिला स्तर पर सम्मानित
बिजयनगर - बिजयनगर तहसीलदार गोपाल परिहार को जिलास्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। तहसीलदार परिहार को विधानसभा चुनाव के तहत बेहतर कानून व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान के बतौर जल संसाधन मंत्री सांवरलाल जाट व जिला कलेक्टर वैभव गालरिया ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।