पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित

विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजयनगर - यश भूमि मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी को इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका रीता राठौड़ ने बताया कि विद्यालय के छात्र ओमप्रकाश सैन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से पांच हजार रुपए राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।
जोतायां - ग्राम जावला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा को इंस्पायर अवार्ड दिया गया। राउप्रावि जावला की छात्रा फरजाना को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंस्पायर अवार्ड प्रदान किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के अध्यक्ष छीतर सोलंकी व शोकिन भदाला प्रधानाध्यापक ने छात्रा को अवार्ड राशि 5 हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मान कियाा। इसके तहत विज्ञान विषय पर आधारित छात्रा द्वारा एक मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया जाना है जिससे छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत होती है।