पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री में आग लगने से महिला झुलसी

फैक्ट्री में आग लगने से महिला झुलसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - समीपवर्ती डंगवाड़ा में मंगलवार को रूई फैक्ट्री में मशीन में तकनीकी खराबी के कारण रूई में आग लग गई। इससे वहां काम कर रही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। साथी श्रमिकों ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नूंद्री मेंद्रातान निवासी सीता ((४२)) पत्नी मदन को मंगलवार शाम ६० प्रतिशत झुलसी स्थिति में एकेएच में भर्ती करवाया गया। एकेएच में परिजनों ने बताया कि सीता डंगवाडा स्थित एक रूई फैक्ट्र्री में मजदूरी करती है। मंगलवार को काम करने के दौरान अचानक मशीन में एक पत्थर का टुकड़ा आ जाने के कारण रूई में आग लग गई। इससे सीता भी आग की चपेट में आ गई।