पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - सदर थाना क्षेत्र के पाखरियावास के समीप ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। समीपवर्ती ग्राम बाडिय़ा भाऊ निवासी उम्मेद((३५)) पुत्र धन्ना को मंगलवार शाम गंभीर रूप से घायलावस्था में एकेएच में लाया गया। जहां जांच के बाद पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई उपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक ट्रैक्टर पाखरियावास से पत्थर भर कर जा रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर ट्रैक्टर वहां पत्थर तोड़ रहे उम्मेद पर पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।