पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर में चोरी के आरोपी का स्केच जारी

मंदिर में चोरी के आरोपी का स्केच जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - सिटी थाना पुलिस ने पिछले महीने शहर के प्रसिद्ध प्रसन्न गणपति((बजरबट्टू)) मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी का स्केच जारी कर दिया है। पुलिस ने शहरवासियों से स्केच के आधार पर आरोपी की पहचान थाने में बताने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले महीने २९ दिसंबर को सूरजपोल गेट के समीप स्थित प्रसन्न गणपति मंदिर में से अज्ञात अधेड़ रात्रि करीब १ बजे मूर्तियों से चांदी के छत्र, मुकुट एवं अन्य आभूषण चुरा ले गया। इस मामले में पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए चोरों के चेहरों का स्केच बनवा कर मंगलवार को स्केच जारी कर दिया। पुलिस ने सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखने का वादा किया है।