पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मगरा प्रीमियर लीग में मैच जारी

मगरा प्रीमियर लीग में मैच जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - राजस्थान चीता मेहरात काठात छात्र संघ के तत्वावधान में स्थानीय राजकीय बालिका छावनी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित मगरा प्रीमियर लीग में मंगलवार के मुकाबले रोचक रहे। अनिल काठात ने बताया कि मंगलवार को राजपुरा और फतेहगढ़ के बीच हुए मैच में फतेहगढ ने ७ विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच खाडिया और लूलवा के मध्य खेला गया जिसमें खाडिया ने लूलवा को ३५ रनों से शिकस्त दी। दिन के आखरी मैच में सरवीना ने केडी जैन की टीम को ७२ रनों से मात दी। मंगलवार को मैच में नवयुवक मंडल के रसूल, यासीन काठात, आत्म स्वरूप सोनी समेत अन्य आयोजक उपस्थित थे।