पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनसीसी आर्मी कैडेट्स ने दी परीक्षा

एनसीसी आर्मी कैडेट्स ने दी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
देलवाड़ा रोड स्थित सनातन धर्म राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी((आर्मी)) 5राज सीओवाई का ‘ए सर्टिफिकेट’ परीक्षा मंगलवार को हुई। भीलवाड़ा युनिट से ब्यावर पहुंचे सूबेदार संसारचंद व हवलदार गिरधारीलाल की देखरेख में परीक्षा हुई। परीक्षा प्रभारी पटेल स्कूल के एनसीसी ऑफिसर मुकेश प्रजापति ने बताया कि परीक्षा में चार स्कूलों के कुल 128 कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा में पटेल स्कूल के 28, जैन गुरुकुल 30, एसडी के 43 तथा सेंदड़ा के 27 विद्यार्थियों ने लिखित देकर शारीरिक परीक्षण दिया। भीलवाड़ा से आए सूबेदार संसारचंद एवं हवलदार गिरधारीलाल ने स्कूल ग्राउंड में शारीरिक परीक्षण किया। परीक्षा के दौरान कन्हैयालाल बागड़ी, जैन गुरुकुल स्कूल के एनसीसी ऑफिसर नरेंद्र सिंह रावत, सेंदड़ा स्कूल के ऑफिसर अमित गुप्ता ने सहयोग दिया।
दो साल ट्रेनिंग की अंतिम परीक्षा
स्कूलों में एनसीसी में भाग लेकर दो साल की कठिन ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स ने अंतिम परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी मुकेश प्रजापति ने बताया कि ‘एनसीसी ए सर्टिफिकेट’ के लिए अंतिम परीक्षा दी। लिखित परीक्षा के दौरान कैडेट्स ने स्कूल मैदान में परेड भी की। इसके आधार पर कैडेट्स को सर्टिफिकेट दिया गया।