जादूगर वैरागी ने पूजा सरोवर
पुष्कर - जादूगर वीडी वैरागी ने मंगलवार को पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना की तथा ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। जादूगर वैरागी मंगलवार सुबह पुष्कर पहुंचे। उन्हें ब्रह्मघाट पर तीर्थ पुरोहित सुभाष आदाली ने सरोवर की पूजा कराई। इस दौरान घाट पर वैरागी की झलक देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ गई।