पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक खेलकूद का आगाज

वार्षिक खेलकूद का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - मेवाड़ी गेट बाहर स्थित कंचन देवी जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सप्ताह मंगलवार से शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दौलतराज तातेड़ थे व अध्यक्षता गिरीश महर्षि ने की। प्रथम दिन कक्षा छह से 8 के लिए कबड्डी, फुटबॉल व दौड़ प्रतियोगिता हुई। शारीरिक शिक्षक बादल चौधरी ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाया।
महंगाई को लेकर धरना आज
ब्यावर - वामपंथी जनवादी मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं महंगाई को लेकर बुधवार को चांगगेट स्थित कुमारानंद सर्किल पर पर सुबह 11 बजे धरना दिया जाएगा। सचिव हेमचंद आर्य ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, फॉरवर्ड ब्लॉक व रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के संयुक्त आह्वान पर धरना दिया जाएगा।
कॉलेज में समापन समारोह
ब्यावर - सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के इतिहास परिषद के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह व समापन समारोह मंगलवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. बी.एल. उपमन्यु थे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बी.एल. सिंगारिया ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. एम.एल. शर्मा थे। विभागाध्यक्ष प्रो. पी.आर. देपाल ने इतिहास परिषद की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। मंच का संचालन डॉ. बिंदु तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रो. जलालुद्दीन काठात, डॉ. डी.पी. गोस्वामी, प्रो.एम.आर.देवड़ा, प्रो. आर.एस. सोनवाल, पुष्पेंद्र सिंह चौहान समेत अनेक विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए।