बेटियों को मिला इंस्पायर अवार्ड
बेटियों को मिला इंस्पायर अवार्ड: ब्यावर - पुराना मसूदा रोड आजाद नगर स्थित मारोठिया पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा पूर्णिमा मारोठिया को इंस्पायर अवार्ड की राशि प्रदान की गई है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड स्वरूप पांच हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।
मारोठिया ने बताया कि स्कूल में आयोजित समारोह में छात्रा व परिजन को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किया। इसी प्रकार बाल मंदिर नर्सरी एवं बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की छात्रा सारिका मालानी को शिक्षा विभाग की ओर से इंस्पायर्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है।