जिला परिवहन अधिकारियों का प्रशिक्षण आज
अजमेर - प्रदेश में लागू होने वाली स्मार्ट कार्ड लाइसेंस योजना के लिए जिला परिवहन अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद जिला परिवहन कार्यालयों में स्मार्ट कार्ड लाइसेंस बनाए जाने की शुरुआत होगी।
अजमेर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अधीन आने वाले जिला परिवहन अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, नागौर, डीडवाना, ब्यावर, किशनगढ़ तथा केकड़ी के जिला परिवहन अधिकारी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।