- Hindi News
- ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी
ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी
ब्यावर - जैन सोश्यल ग्रुप नवकार की ओर से राष्ट्रभक्ति थीम पर सूरज भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव कमल छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रमुख पवन जैन व गौरव नाबेड़ा दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् के साथ हुई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमोह लिया। प्रतियोगिता में नेहल कांकरिया प्रथम, दिव्या जैन द्वितीय रही। कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के नए सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया। राष्ट्रभक्ति थीम पर हाऊजी व आकर्षक गेम्स भी हुए। कार्यक्रम में ड्रेस कोड के रूप में महिलाओं ने केसरिया, पुरुषों ने सफेद व बच्चों के लिए हरा रखा गया। कार्यक्रम में मुकेश कोठारी, मनीष भंसाली, दीपक कांकरिया, मनीष मेहता, अजय लोढ़ा, अशोक मुणोत ने संयोजन व संचालन किया। इस मौके पर अनंत शाह, धनदीप नाहटा, अनुपम भंडारी, कुलदीप सुराणा, सिद्धार्थ जैन, विशाल कांकरिया, अर्जित जैन, आलोक सिंघवी समेत सैंकड़ों सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका मोनिका चौहान व कविता खींवसरा ने निभाई।