पंवार जिला स्तर पर सम्मानित
ब्यावर - राजकीय जैन गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता नारायण सिंह पंवार को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यालय का शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम देने व प्रभाव प्रार्थना सभा में सहयोग पर जल संसाधन मंत्री प्रो. संावरलाल जाट ने पंवार का सम्मान किया। सम्मान पर मंगलवार को संस्था प्रधान कांताप्रसाद चौहान व स्कूल स्टॉफ ने पंवार का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम वर्मा ने किया।