पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों की फिर उच्चस्तरीय जांच

सड़कों की फिर उच्चस्तरीय जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण का शिकायकर्ता की मौजूदगी में उच्चस्तरीय टीम ने मंगलवार को फिर जांच की।
मालूम हो कि इससे पहले टीम की जांच पर एतराज जताते हुए शिकायतकर्ता ने रोष जताया था। उनकी शिकायत थी कि टीम ने उनकी मौजूदगी में जांच नहीं की। इसी कारण टीम फिर से सड़कों की जांच करने पहुंची।
इनसे ली जानकारी
उपसभापति भंवरलाल ओस्तवाल, भाजपा पार्षद दल उपनेता भूपेंद्र सिंह तोमर, पूर्व सभापति मुकेश सोलंकी, पार्षद दिनेश भाटी और रामचंद्र टेलर समेत अन्य से टीम ने शहर की सड़क व अन्य विकास कार्यों की
जानकारी ली।
टीम ने यहां की जांच
टीम ने मेवाड़ी गेट क्षेत्र स्थित सीमेंट रोड से मौका-मुआयना किया। इसके बाद ब्रह्मानंद मार्ग स्थित सीमेंट रोड, अमृतकौर अस्पताल रोड सीमेंट बाद चढ़ा पेवर का काम, मेवाड़ी गेट रामदेव मंदिर के पीछे पेवर सड़क, पाŸवनाथ से हर्षा क्लिनिक तक बनी पेवर रोड, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर नंबर 1, 2 और 3 में सीमेंट और पेवर सड़क, चिराग डेंटल से पूर्व पार्षद के स्वर्गीय हमीरसिंह के मकान तक प्रस्तावित पेवर सड़क कहां बनी इसकी जांच, मेवाड़ी गेट क्षेत्र पर सीमेंट सड़क पर पेवर कार्य की जांच की।
सीसी रोड की होगी कोर कटर से जांच
टीम ने भी जांच बाद यह भी निर्णय लिया कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा जहां भी सीमेंट सड़कों का निर्माण कराया गया है, वहां कोर कटर मशीन से जांच की जाएगी।
इनका कहना है
॥डीडीआर के निर्देशानुसार सड़कों की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। शिकायतकर्ता को यह शिकायत थी कि पहले उनकी मौजूदगी में जांच नहीं की गई। उनसे जानकारी लेने के बाद उनके द्वारा बताई गई जगह पर जांच भी की गई।’
प्रदीप नैथानी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, नगर निगम, अजमेर



क्या है मामला

पार्षद रामचंद्र टेलर ने सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। लोकायुक्त जयपुर ने इस मामले में स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग अजमेर के उपनिदेशक ((क्षेत्रीय)) को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। डीडीआर सीमा शर्मा ने इस संबंध में मौका-जांच के लिए नगर निगम अजमेर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप नैथानी को आदेश दिए। उनके नेतृत्व में ही मंगलवार को एक टीम ब्यावर पहुंची। जिसने विभिन्न स्थानों पर सड़कों की लंबाई, गहराई और निर्माण में प्रयुक्त मेटेरियल की जांच की।