कॉलेज के लिए जमीन आवंटन की कवायद तेज
पुष्कर। पुष्कर में राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए नगर पालिका जमीन आवंटित करेगी। इसके लिए पालिका स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है।
कॉलेज प्राचार्य ने नगर पालिका प्रशासन से महाविद्यालय के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस पर ईओ प्रशिक्षु आईएएस ओम कसेरा एवं पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया, गिरदावर ओम प्रकाश सुनेरीवाल आदि ने जलदाय विभाग के पंपिंग स्टेशन के पास एवं सावित्री पहाड़ी की तलहटी पर पालिका स्वामित्व की जमीन का अवलोकन किया। ईओ कसेरा ने बताया कि पालिका बोर्ड की बैठक में कॉलेज को उपयुक्त जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव पास कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा। मालूम हो कि तत्कालीन गहलोत सरकार ने बजट घोषणा के तहत पुष्कर में राजकीय कॉलेज तो खोल दिया लेकिन न भवन उपलब्ध कराया और न ही जमीन आवंटित की। नतीजतन बीते करीब 6 माह से कॉलेज बांगड़ स्कूल परिसर स्थित सर्व शिक्षा अभियान के दो कमरों में चल रही है। कॉलेज में करीब 80 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। कसेरा ने राजकीय अस्पताल का निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते इहुए डॉ. आरके जोशी को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।