जवाजा में जनसुनवाई आज
ब्यावर - पंचायत समिति स्तर पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम गुरुवार को होगा। एडिशनल सीईओ एमपी शर्मा ने प्रत्येक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में फेरबदल करने के निर्देश दिए थे। जनसुनवाई कार्यक्रम ((संपर्क अभियान)) पंचायत समिति स्तर पर हर माह के पहले गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद ने क्षेत्र के सभी अधिकारियों, ग्रामसेवक व पटवारियों को पूरी तैयारी के साथ जनसुनवाई कार्यक्रम ((संपर्क अभियान)) में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।