पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में दरियां भेंट

स्कूलों में दरियां भेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - श्री रूरल फाउंडेशन सोसायटी श्री सीमेंट लिमिटेड ब्यावर की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षण सामग्री व विद्यार्थियों के बैठने के लिए दरियां उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत रूपाहेली स्थित राउप्रावि रूपाहेली, राप्रावि गढ़ी थोरियान, रामगढ़ झूठा व कुशलपुरा स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए स्कूल प्रबंधन को दरियां भेंट की गई। मुख्य अतिथि सम्पत सिंह ने श्री सीमेंट द्वारा शिक्षा के विकास के लिए किए जा रहे सहयोग की सराहना की। कंपनी के समाजसेवा विभाग के सहायक महाप्रबंधक ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि श्री सीमेंट शिक्षा के विकास के लिए प्रयत्नशील है। इसी कार्यक्रम के तहत स्कूलों को दरियां उपलब्ध कराई गई है। इससे सर्दी में बच्चों को स्कूल में राहत मिलेगी। वरिष्ठ प्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा का विकास हो, इसके लिए कंपनी की ओर से कई योजनाएं शुरू कर सहयोग कर रही है। समाज सेवा टीम के अमित टाक, मनोज बियाणी, संस्था प्रधान, शिक्षक व विधार्थी उपस्थित थे।